hisaliya75.blogspot.com

Thursday, July 9, 2020

विश्वास


विश्वास

जुग-जुग गया जग में
भया न किसी को यह संसार,
पता नहीं
कभी था
कभी होंगे
यह स्वर्ग-द्वार,
फिर भी
मानव विश्वास अपरंपार।
जन्म-जन्मान्तर से लोग
चलते आये हैं
और
चलते जायेंगे
बिना गारंटी के
उस पथ पर
जहाँ उन्हें है विश्वास,
स्वर्णिम स्वर्ग-द्वार की।
बिन देखे
इस स्वर्ग-द्वार के गुरू
हर मोड़ पर,
मिला करते हैं
बात करते हैं, जरूर
स्वर्ग-नरक की
पर अफसोस
नदारत है सुची
इनके पास भी।
कभी-कभी सोचता हुँ
संसार की आबादी के साथ
कितनी भीड़ होगी
वह पथ
जिस पर
स्वर्ग-नरक के विश्वासी
चलते जाते हैं
निरंतर
अटुट प्रेम और आशा के साथ ?
मुझे शिकायत है,
अतीत के
उन इतिहासकारों,
लेखकों,
बुद्धिजीवियों से
जिनका जग में नाम है
क्यों चूक गयी
आपकी लेखनी
ऐसे लोगों के सुची लिखने में ?
आपके समय अलग थे
हमारे समय में लोग
प्रमाण की बात करते हैं
पहचान की बात करते हैं
बिना प्रमाण के बात को
अंधविश्वास कहते हैं,लोग।




No comments:

Post a Comment

21वीं सदी की सबक

चौरासी युनियों में से  अपने को सर्वश्रेष्ठ जीव जगत को अपना जागिर समझने वालों आखिर तुम्हारी कौन सी मूर्खता ने इस मुकाम तक ला खड़ा किया है  जह...